#EARTH_DAY_2020
धरती माता बहुत उदार और अनुरागी है। अगर हम उसे मौका देते हैं, तो वह हर चीज को पूरी प्रचुरता और खूबसूरती से पुनः ठीक कर देगी।
// सद्गुरु //
पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व भर में पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर 'जेराल्ड नेल्सन' ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। इसे 192 से भी अधिक देशों में मनाया जाता है।
हालांकि संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर वर्ष #मार्चए_क्विनोक्स (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं और अक़्सर 20 मार्च के आसपास) पर मनाया जाता है, जिसकी स्थापना शांति कार्यकर्ता 'जॉन मक्कोनेल' के द्वारा की गयी थी। यह तारीख उत्तरी गोलार्द्ध में वसंत और दक्षिणी गोलार्द्ध में शरद का मौसम है।
ग़ौरतलब है कि इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस 2020 को हमेशा की तरह नहीं मनाया जा रहा है, क्योंकि इस वर्ष सम्पूर्ण विश्व #कोविड19 जैसी महामारी झेल रहा है। इस महामारी को देखते हुए अधिकांश विश्व में इसे अपने घर पर ही रह कर ही मनाया जा रहा है।
शुभकामनाओं के साथ. . .
🌿🌿🌎 🍁🍁
/वीर/