Hindi Quote in Tribute by Akash Saxena "Ansh"

Tribute quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

भारत माँ की रक्षा को वो,
अपनी माँ से भी दूर हो जाते हैं,
सर्दी-गर्मी की क्या बात करूं में वो तो प्रलय में भी पहरा देते हैं,
माँ भी उनकी कहती गर्व से,
वो मेरे नहीं,भारत माँ के बेटे हैं।
दिन रात दौड़ कर भी, दाल-रोटी से वो पेट भर लेते हैं,
हमारी चैन की नींद के लिए वो रातों में भी ना सोते हैं।
वो कोई आम इंसान नहीं,
वो भारत माँ के बेटे हैं।
सीने पर गोली खा कर,
भारत माँ की जय वो गुनगुनाते हैं,
और फिर तिरंगा ओढ़ कर वो एक अनचाही नींद सो जाते हैं।
फिर भी अमर जवान की ज्वाला में वो हर पल चमकते रहते हैं,
वो कोई और नहीं,वो भारत माँ के बेटे हैं,
वो भारत माँ के बेटे हैं।

सभी शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🙏

Hindi Tribute by Akash Saxena
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now