संघर्ष हम करेंगे तब तक
सपना पूरा ना हो जब तक।
नहीं बदलना अपना रास्ता
मुझको है खुदा का वास्ता।
राहे हो कितनी भी दुर्गम
लगा देंगे हम पूरा दम ।
एक-एक कदम बढ़ते रहेंगे
जख्मों को सहते रहेंगे।
दिल में है दृढ़ संकल्प हमारे
मुश्किलों से हम कैसे हारे ।
नहीं सीखा हमने कदम मोड़ना
परिस्थितियों का है गुरूर तोड़ना।
हो भरोसा खुद पर और
ईश्वर का हो आशीर्वाद
लड़कर सभी हालातों से
एक दिन हम होंगे कामयाब।

Hindi Motivational by Vipin Prajapati ‍️‍️‍️‍️‍️‍ : 111566048

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now