😢👨‍👦 🎼मेरे पापा🎼 👨‍👦😢

पापा अगर आप होते तो👨‍👦
आज ज़िन्दगी से यू ना घबराता
अकेले मे अपनी पलकें ना भीगाता

पापा अगर आप होते तो 👨‍👦
दोस्त बन साथ मे मुस्कराता
ज़िन्दगी के इस बोझ को यू अकेले ना उठाता
माँ बहनो संग खुशहाल भरी ज़िन्दगी बिताता

पापा अगर आप होते तो 👨‍👦
आज अपनों से दूर मैं यू ना जाता
अपनी जिम्मेदारियों से आज मैं ना घबराता

पापा अगर आप होते तो 👨‍👦
अपना दर्द खुद मे यू ना छुपाता
अपने सपने को मैं संजोता

पापा अगर आप होते तो 👨‍👦
अपने बचपन को यू ना गवाता
अपने प्यार से दूर कभी ना जाता

पापा अगर आप होते तो 👨‍👦
ज़िन्दगी को कुछ और ही नज़र से देख पाता l
navita 🎼

English Poem by navita : 111580463
navita 6 years ago

Thanku so much ji

navita 6 years ago

Thanku so much ji 🙏

Monika Agrawal 6 years ago

I can relate to this😒..anyways nice lines👏👏

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now