सभी के जीवन में एक इंसान ऐसा ज़रूर होता है जिसका महत्व क्यों होता है यह कभी समझ नहीं आता। यह वही इंसान है जो आपके दिल में एक विशेष स्थान रखता है। जिससे आपको प्रेम है।
मगर यह प्रेम रूहानी होता है। इसे किसी भी प्रकार के सामाजिक दिखावे या स्पष्टीकरण की आवश्यकता नहीं होती। इसे किसी बंधन की आवश्यकता नहीं होती।
यह प्रेम खो देने के भय और पा लेने की ख़्वाहिश से परे होता है।
यकीन ना हो तो गौर करिए.. इसे पढ़ते वक्त कौन याद आ रहा है। वो वही है जिससे आपको प्रेम तो बहुत है मगर उससे कोई सम्बन्ध नहीं है, कोई अपेक्षा नहीं है।
हाँ! वह इंसान स्वयं में ही ख़ूबसूरत एहसास है केवल।
..
तो क्यों ना आप उस इंसान को आज गुलाब के साथ एक संदेश भेजें। सिर्फ यह बताने के लिए की आप भी हैं जो उसे निःस्वार्थ रूप से प्रेम करते हैं। आप उसे हमेशा खुश और सुरक्षित देखना चाहते हैं।
🥀🦋
#roopkibaatein #roopanjalisinghparmar #roop #रूपकीबातें

Hindi Blog by Roopanjali singh parmar : 111584525

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now