अपना कोई घर नहीं सर पे कोई छत नहीं ,

फिर भी हमें कोई गम नहीं ,

आसमां है छत बिस्तर है ये जमीं ,

न कोई खिड़की न कोई दरवाजा ,

इतना बड़ा सुंदर है घर हमारा ,

कि लगता है सारा जहाँ हमारा ,

देने वाले तूने कोई कमी नहीं की ,

फिर तुझसे गिला किस बात की

Hindi Poem by S Sinha : 111862101

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now