Happy Guru purnima 💐 🙏 💐
विषय- 'अंधकार '
शीर्षक- गुरु महिमा
अज्ञान का अंधकार मिटा दें,
ज्ञान की रोशनी फैला दें गुरु।
जीवन पथ प्रकाशित कर दें,
जीवन को नई दिशा बक्ष दें गुरु।
जीवन से अवगुण मिटा दें ,
जीवन सद्गुणों से भर दें गुरु।
सत्य के पथ पर अग्रसर हो,
शस्त्र और शास्त्र दोनों सिखाते गुरु।
आदि अनंत में व्याप्त है,
तत्वज्ञान की गठरी खोल दें गुरु।
गुरु पारस स्पर्श से,
जीवन कंचन बना दें गुरु।
जात-पात न देखे गुरु,
ईश्वर सम व्यवहार करें।
समदर्शी हो आत्मज्ञानी,
कर्म- मर्म धर्म- समझाए गुरु।
आध्यात्मिक मार्ग का चयन कर दें,
जीवन को उन्नत उज्जवल कर दें गुरु।
संसार के सारे संशय मिटा दे,
नैया भवसागर पार कर दे गुरु।
स्वरचित एवं मौलिक-
सर्वाधिकार सुरक्षित ©®
डॉ दमयंती भट्ट

Hindi Blog by Dr. Damyanti H. Bhatt : 111884319

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now