#hindidiwas
मेरी प्रिय मृदुभाषी हिंदी।
जन जन की अभिलाषी हिंदी।
गर्वांवित सुखराशी हिंदी।
मेरी प्रिय मृदु भाषी हिंदी।
पाली प्राकृत पोषित हिंदी।
अपभ्रंश से शासित हिंदी।
मेरी प्रिय मृदुभाषी हिंदी।
क्या मथुरा क्या काशी हिंदी।
सदियों की ब्रजभाषी हिंदी।
भारतेंदु अघराशी हिंदी।
मेरी प्रिय.......
मंचो की संचालक हिंदी।
अवध क्षेत्र कुल पालक हिंदी।
भारत की गरिमा है हिंदी।
सांस्कृतिक विरासत हिंदी।
प्रभा प्रकाश प्रकाशक हिंदी।
भाषाओं की शासक हिंदी।
बाहर हिंदी,भीतर हिंदी।
सर्वोत्तम , सर्व्यापी हिंदी।
मेरी प्रिय मृदुभाषी हिंदी।
आनन्द त्रिपाठी।