दुनिया की इन सारी मुश्किलों को तुम पार करना ,
सुन चिड़िया तुम सिर्फ अपनी उड़ान भरना ....,

हो ना हो माथे पे शिकन और दिल मे जज्बात तुम्हारी
तुम सिर्फ अपने हौंसलों को बुलंद रखना ....,

आप बीती मे सब कड़वाहट तु दाने की तरह निगल जाना ,
अपने माँ की लाड दुलारी हो तुम सिर्फ अपने मन की करना .....,

कुछ अगर छीन जाये तुमसे तो कोशिश हर बार करना ,
आंसुओ मे खुद को डुबोकर शेरनी सा वार जरूर करना ......,

बेशकीमती है हँसी तुम्हारी तुम अपना लक्ष खुद ही चुनना ,
ये खामोशी है तुम्हारी इसे आदत मत बनाना .....,

यु ही कभी कोसी मोड़ पर तु अपने आप को ही चुनना ,
ये लाख ताने दे जमाना तुम अपने होश मत खोना .....,

बातों से हो अंजान ही भलीभाती तुम सब्र का ही इम्तेहान लेना ,
हो आसमान खुला तुम्हारे लिए , तुम अपनी कोशिश जारी रखना .....,
सुन चिड़िया तुम सिर्फ अपनी उड़ान भरना ........!


Piya 🖤

Hindi Poem by Piya : 111905518

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now