मैं उसको प्यार करती हूँ
प्यार जिसे कहने को लफ्ज़ नहीं मिलते
उसे देखती हूँ जी भर के
जी भर के सुनती हूँ उसकी बातें
उसकी बातों में ढूंढ़ती हूँ बहाने
बहाने ये कहने को कि उससे प्यार है
प्यार जिसे कहने को लफ्ज़ नहीं मिलते
मैं झाँकती हूँ आँखों में उसकी
उसकी आँखों में एक गहरा समंदर है
समंदर जिसमें डूब जाती हूँ मैं
मैं उसको प्यार करती हूँ
प्यार जिसे कहने को लफ्ज़ नहीं मिलते..!!

Hindi Blog by Hemant Parmar : 111967347

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now