🦋...𝕊𝕦ℕ𝕠 ┤_★__
वो पहली नज़र का झुक जाना, वो
पहली दफ़ा का शर्माना,
गर आख़िरी दम तक साथ रहे, तो
समझो तुमने इश्क़ किया,
चहरे की रंगत ढल जाए, दुनिया
की आदत बदल जाए,
पर दिल का जो पहला ज़ुबाँ था
वो आख़िरी दम तक साथ रहे तो
समझो तुमने इश्क़ किया,
न शिकवा हो ढलती उम्रों का, न
अफ़सोस छूटे हुए लफ़्ज़ों का,
जो रूह में उतरा था अव़्वल दिन
वही आख़िरी दम तक साथ रहे
तो समझो तुमने इश्क़ किया,
वो मिलना सिर्फ़ इत्तेफ़ाक़ नहीं
वो बिछड़ना भी कोई फ़िराक़ नहीं,
एक जज़्बा जो मर कर भी न मरे
वही आख़िरी दम तक साथ रहे
तो समझो तुमने इश्क़ किया…🫶
╭─❀💔༻
╨──────────━❥
#Zakhmi -E-Zubani..✍🏼
#LoVeAaShiQ_SinGh ☜
╨──────────━❥