रिजल्ट तो बनता रहेगा
काम धंधा सब चलता रहेगा
चलो कुछ वक्त खूबसूरत फूलों संग बिताए
थोड़ी इनकी सुने कुछ अपनी इन्हें सुनाएं
संघर्ष में हंसकर जीने की कला ये हमें सिखाएं
चार दिन की है जिंदगानी, खुलकर जिएं और मुस्कुराएं
जिंदगी का है बस यही फलसफा,ये महकते फूल हमें समझाएं।।
सरोज प्रजापति ✍️
- Saroj Prajapati