चाँद उदास सा
तारे बुझे-बुझे से

आज दिन नया सा
जिंदगी के अंदाज अटपटे से

दिल सुकून से खाली
बैठे हैं लुटे-लुटे से

मेरे बिन मेरे कच्चे मकां के
दम घुटे-घुटे से

दर्द को मैं भा गया हूँ
रास्ते गमों से सजे-सजे से

सुबह का सुरज ढला दला सा
शाम के उजाले बुझें बुझे से

दूर तलक शायद कोई नहीं
पैर के निशां तमाम मिटे मिटे से

पांव में इक थकान सी है
लगता है आयें है हम कहीं से चलें चलें से

Hindi Shayri by Feroj Khan : 112025347

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now