अधिकांश पतियों को शिकायत रहती है अपनी पत्नी से "मैं तुमसे प्यार तो बहुत करता हूं बस जता नहीं पाता" ।
मैं कहती हूं तुम्हें प्यार जताना सीखना होगा....
तुम्हारी पत्नी ने तुम्हे खुश रखने के लिए खाना बनाना सीखा, कपड़े धोने सीखे, घर का काम करना सीखा ओर सबसे बड़ी बात अपनो के बिना रहना सीखा।
उसने तुम्हारे लिए अपना अस्तित्व खो दिया
क्या तुम उसे अपना प्यार नहीं जता सकते जिसकी वो हकदार है।
उम्र में तुमसे छोटी लड़की मां जैसा दुलार कर सकती हैं,
पिता जैसे समझा सकती है, दोस्त की तरह साथ दे सकती है।
कई रिश्ते एक साथ निभा सकती है
ओर तुम उसके लिए प्यार जताना नहीं सीख सकते।
अपने पत्नी धर्म को साबित करने के लिए हर 2 घंटे में खाने वाली लड़की तुम्हारी दीर्घायु के लिए भूखे पेट रह सकती है।
छोटी सी चोट लगने पर रो- रो कर घर सिर पर उठाने वाली लड़की तुम्हे पिता का सुख देने के लिए अपना पेट चीरा सकती है।
अपने घर की राजकुमारी तुम्हारे घर की नौकरानी बन सकती हैं।
ओर तुम उसके लिए प्यार जताना नहीं सीख सकते।
प्यार जातने के लिए कोई डिग्री नहीं लेनी पड़ेगी....
जब वो रसोई में काम करे थोड़ा उसका हाथ बंटा दो।
महीने के नाजुक दिनों में एक कप चाय बना कर पिला दो।
जरूरत के सामान दिला दो, बाजार की थोड़ी सैर करवा दो।
गर्व से अपनी पत्नी होने का परिचय लोगों को करवा दो।
" मैं हु तुम्हारे साथ हमेशा " बस इतना कह कर उसे दुनिया की सबसे lucky स्त्री बना दो।
बस तुम इतना प्यार जता दो
बस तुम इतना प्यार जता दो।।
✍️ अंतिमा 😊