📩 Dil Ka Notification #04
शीर्षक:- मेरा दोस्त बहुत Busy रहता है...
मेरा दोस्त बहुत Busy रहता है...
पहले हमेशा मेरे आस-पास रहता था,
अँधेरे में भी साये की तरह मेरे साथ रहता था।
बिना वक़्त देखे...
मेरी एक आवाज़ पर कहीं भी चल देता था।
मेरा चेहरा देखकर
मेरा मूड समझ जाता था।
पर अब...
वो मेरे साथ कम,
दुनिया के साथ ज़्यादा रहता है।
अब उसके फोन से कम...
तस्वीरों से ज़्यादा बातें होती हैं।
आजकल मेरा दोस्त बहुत...
Busy रहता है।
धड़क ते रहिए ❣️
✍️ — जिगर अशोक पंड्या
----+++++++++---------++++
ये पढ़ कर किसी खास दोस्त की याद आगई तो उसे जरूर भेजिएगा क्या पता एक नोटिफिकेशन से बात फिर बन जाए।
{📩 अगला Notification
माँ के हाथ का स्वाद}