Hindi Quote in Poem by વિનોદ. મો. સોલંકી .વ્યોમ.

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

" शाहकार-ए-मोहब्बत "

मोहब्बत भी फिर से इक बार हो रही है।
मुलाकात उनसे अब बार बार हो रही है।

हवाओं में भी जैसे घुल गई है एक महक,
कि धड़कन आज बेहद बेकरार हो रही है।

न जाने कैसा जादू है उनकी निगाहों का,
कि हर खता मोहब्बत में बेशुमार हो रही है।

ज़माने भर के शिकवे खो गए हैं ज़हन से,
बस उनकी गुफ़्तगू ही साज़गार हो रही है।

न जाने किस ज़मीं को छू लिया है तूने,
कि तेरी शायरी 'व्योम' शाहकार हो रही है।

✍...© विनोद. मो. सोलंकी " व्योम "
जेटको (GEB) अंजार. मु. रापर.

Hindi Poem by વિનોદ. મો. સોલંકી .વ્યોમ. : 112032758
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now