प्रश्न : बहुत लोगो का यह प्रश्न है ,की काम काज में बहुत बार ऑर्डर या सर्विस रिक्वेस्ट मिलती है, एडवांस भी मिलता है परन्तु अंतिम वक्त में दिया गया ऑर्डर या सर्विस रिक्वेस्ट कैंसल या रद्द हो जाती है, तो क्या करे?
-----------------------------------
उत्तर : यह प्रश्न पिछले ६ महीनों में दस लोगों ने पूछा है" काम आता है और कैंसल हो जाता है। कभी कभी लिया हुआ एडवांस पूरा वापस करना पड़ता है, तो सब से पहले इसका अंक ज्योतिषीय कारण देखते है।
अगर आप की अंक कुंडली में अंक ४,८ की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो और वह एक बार, तीन बार ,या पांच बार अंक कुंडली में रिपीट होते हो, या अंक ५ का दो या दो से ज्यादा बार पुनरावर्तन हो, तो व्यवसाय में दिक्कते आती है। अंक ९ की फ्रिक्वेन्सी में रिपीटेशन हो, तो भी शुरू किए काम पूर्ण नहीं होते।
ज्योतिष में राहु की महादशा , अंतर्दशा या प्रत्यंतर दशा में यह हो सकता है परन्तु ज्योतिष में ग्रहों के प्रभावित घर एवं नक्षत्र ,उपनक्षत्र भी देखने पड़ते है।
अब व्यवहारिक तौर पर इस समस्या को देखते है।
कुछ चीजें समझे,
----------------
(१) केवल इंक्वायरी आना फाइनल डिल नहीं होती, जब तक क्लाइट के मन में ऑर्डर के लिए पूरा विश्वास और रजामंदी न हो तो ऑर्डर इंक्वायरी लेवल तक ही सीमित है।
(२) अगर आप बड़ी चीजों में सेल्स करते हो तो आप एक Mutual understanding Sheet बना सकते है, जिसमें एडवांस मिलने और उसको वापस करने की शर्ते लिखे। और वापस करने की वाजिब शर्ते लिखे। एडवांस लेते वक्त ग्राहक के हस्ताक्षर ले। आप नो रिफंड पॉलिसी या पार्ट पेमेंट पॉलिसी के बारे में भी लिख सकते है। अपने ग्राहक को शर्ते समझाए। और यह समझाए कि यह आपके और उसके दोनों के हित के लिए है।
(३) बहुत से किस्सों में , ग्राहक का कोई अन्य कारण हो, कोई मजबूरी हो, या उसे कोई बेहतर ऑफर मिली हो तो यह सभी कारणों का स्वीकार करे।
(४) आप यदि सर्विस देते हो तो अपॉइंटमेंट की बुकिंग सिस्टम और ५०% बुकिंग फीस एडवांस के नियम बनाए। जिसकी भी आप से सर्विस लेने की इच्छा होगी वह ५०% एडवांस पेमेंट कर देंगे । क्लाइंट के साथ नियम स्पष्ट रखें।