जो राह चुनी है तुमने, उस पर डटकर चलना होगा,
सूरज की तरह तपना है, तो हर रोज़ ढलना होगा।
तूफ़ानों से डरकर नाव किनारे नहीं लगती,
मेहनत की आग में तपे बिना क़िस्मत नहीं चमकती।
अँधेरों की साज़िशें अब तुझे डरा न पाएँगी,
तेरी मेहनत की गूँज एक दिन नया इतिहास बनाएगी।
यह जो चुभते हैं राहों के पत्थर, इन्हें ढाल बना ले,
हर नाकामयाबी को तू अपनी जीत का मक़ाम बना ले।
कौन कहता है कि किस्मत का लिखा बदला नहीं जाता?
ज़िद अगर सच्ची हो, तो कोई ख़्वाब अधूरा नहीं रहता।
नाप ले आसमान को अपनी बुलंद उड़ानों से,
तोड़ दे हर वो ज़ंजीर जो बाँधती है तुझे ज़माने से।
तू रुक मत, तू झुक मत, बस आगे बढ़ता चल,
आज का यह पसीना ही बनेगा तेरा आने वाला कल।
तेरी ख़ामोशी में आज जो एक तूफ़ान छुपा है,
कल वही इस पूरी दुनिया का सबसे बड़ा शोर बनेगा।
- Ritu jaiswal