कदम मिला के चल, ऐ परिंदे,
तुझे अभी बहुत दूर जाना है।
तूफानों से मत डर तू इतना,
तुझे अपना एक नया आशियाँ बनाना है।
जो छूट गया उसे भूल जा,
कल का नया सूरज तेरा इंतज़ार करता है।
जिंदगी में वही जीतता है आगे बढ़कर,
जो हर मुश्किल का खुलकर सामना करता है।
तेरी खामोशी में भी एक शोर छुपा है,
उसे अपनी पहचान बना ले।
जो लोग कहते थे 'तुझसे न हो पाएगा',
उन्हें अपनी कामयाबी से जवाब दे दे।
हिम्मत का अपनी तू दीप जलाए रख,
काली रात तो ढल ही जाएगी।
तेरे जुनून के आगे ऐ दोस्त,
यह किस्मत भी एक दिन झुक जाएगी।
- Shubhra Dubey