स्वरचित कविता रूप तुम्हारे
लेखक सनत द्विवेदी दिनांक 16 अक्टूबर 2026
रूप तुम्हारे अनेक नाम भी अनेक हैं धाम है अनेक किंतु परम धाम एक है
1
राम बनके तुमने जग को मर्यादा सिखलाई
कृष्ण बनके तुमने जग को प्रीत क्या है
बतलाई
नाम से तुम्हारे मनके मिटतेपाप द्वेषहैं रूप तुम्हारे अनेक नाम भी अनेक है
धाम है अनेक किंतु परम धाम एक है
2
अर्जुन को गीता का ज्ञान तुमने है दिया
शबरी के जूठे बैर पान तुमने है किया
कोई माखन चोर कोई कहता
अवधेश है
रूप तुम्हारे अनेक नाम भी
अनेक है
धाम है अनेक किंतु परम धाम
एक है
3
मुझ अधम पापी कुटिल खल कामि को कुछ ज्ञान दो
ध्यान तुम्हारा धरू नित ऐसा वरदान दो
काटो के कब जीवन में मेरे
जो क्लेश है
रूप तुम्हारे अनेक नाम भी अनेक है
धाम है अनेक किंतु परम धाम एक है
।