मां !!
जिसकी ममता सूर्य सा चमकता बना दें
वो प्रशंसा मां के नाम !!
जिसकी चांद सी छांव शालीनता सिखा दें
वो राहत मां के नाम !!
जिन्हें हमेशा ही भगवान से ऊपर रखा गया
वो दर्जा मा के नाम !!
जिनका व्याख्यान आज तक किसी कवि से न पूरा हुआ
वो सफलता मां के नाम !!
जिन्होंने उपवास रखा केवल हमारे अच्छे दिन के लिए
वो तपस्या मां के नाम !!
परिवार की भरी मेहफिल में भी जिसकी कमी का अहसास हो जाए
वो योग्यता मां के नाम!!