Hindi Quote in Religious by palvisha

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

बीत चुके है इतने दिन, 
हे रघुनंदन अब तो आ जाओ।

ना सही जाए यह पीड़ा मुझसे, 
आकर इस लंका से अपनी सिया को लिवा ले जाओ। 

पल पल व्याकुल तुम बिन यहां मैं
हे नाथ अब तो आ जाओ।

ना सही जाए यह विरह
आ कर दर्श दिखा जाओ।

सोने की इस लंका में ना कोई सुख मैं पाती हूं
तुम बिन हे रघुनाथ मैं विरह अग्नि में तपती जाती हूं।

करो कृपा हे अवध बिहारी
रो रो पुकारे सीता तुम्हारी।

बीत चुके है इतने दिन अब, 
हे रघुनंदन आ जाओ।

वध करके इन दुष्टों का प्रभु
संग अपने तुम लिवा जाओ

- vrinda

Hindi Religious by palvisha : 112021507
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now