कुछ रिश्ते दूरी से नहीं टूटते, बल्कि और गहरे हो जाते हैं।
तुम जहाँ भी रहो, मेरी दुआओँ का हिस्सा रहोगे। वक्त चाहे हमें कितनी भी दूर ले जाए, मेरी मोहब्बत तुम्हारे साथ चलती रहेगी।
मैं तुम्हें बाँधकर नहीं रखना चाहती, बस इतना चाहती हूँ कि जब भी ज़िंदगी थका दे, तुम्हें याद रहे—
दुनिया में कहीं एक दिल ऐसा भी है, जो हमेशा तुम्हारी खुशी की दुआ करता है।