💌 दिल का Notification #13
शीर्षक: जिंदगी की पटरी 🚊
शायद...
ज़िंदगी भी एक रेल के सफ़र जैसी ही है...
रेल तो एक ही पटरी पर चलती है...
लेकिन...
हर स्टेशन पर कहानियाँ बदल जाती हैं...
कोई मिलने आता है...
कोई विदा करने...
कोई सफ़र शुरू करता है...
तो कोई...
चुपचाप उतर जाता है...
कुछ लोग...
बस दो स्टेशनों तक हमारे साथ चलते हैं...
कुछ...
उम्र भर साथ रहने का वादा करते हैं,
पर बीच सफ़र ही बिछड़ जाते हैं...
और कुछ...
बिना कुछ कहे,
हमारी पूरी यात्रा की सबसे ख़ूबसूरत याद बन जाते हैं...
तब समझ आया...
रेल हो या ज़िंदगी...
सफ़र कभी नहीं रुकता...
बस मुसाफ़िर बदलते रहते हैं।
धड़क ते रहिए ❣️
जिगर अशोक पंड्या