उदास हम फिर हर पल रहेंगे
ग़म ग़र यूँ ही मुसलसल रहेंगे
(मुसलसल - लगातार)

तन्हाईयाँ तो हमने चुन लीं पर
अब उम्र भर हम बे-कल रहेंगे
(बे-कल - restless)

अब कोई ना आएगा आंखों में
अब दरवाजे ये मुक़फ़्फ़ल रहेंगे
(मुक़फ़्फ़ल - lock)

तुम्हारी सूरत के बाद तो ज़माने
हमारे लिए अब मोहमल रहेंगे
(मोहमल - meaningless)

तुम्हारे बाद तो बस ये होगा के
इन आँखों में बस जल-थल रहेंगे
(जल-थल full of water)

Hindi Good Evening by Dharmesh Vala : 111250116

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now