कब कौन सा राज्य गठित हुआ थाः-- Part-2.

-- मेघालय (1972): मेघालय को असम के अंतर्गत 1970 में स्वायत्त राज्य बनाया गया था। 21 जनवरी 1972 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

-- त्रिपुरा (1972): यह राज्य तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। 1972 तक यह केंद्रशासित राज्य था। इसके बाद इसे पूर्ण राज्य बनाया गया।

-- सिक्किम (1975): यह देश का दूसरा सबसे छोटा राज्य है। 16 मई 1975 को यह भारतीय संघ का हिस्सा बना था।

-- गोवा (1987): भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद भी यह क्षेत्र पुर्तगाली आधिपत्य में था। 1961 में भारतीय सेना ने इसे मुक्त कराया और इसे केंद्रशासित क्षेत्र बनाया गया। इसी के साथ दमन और दीव भी स्वतंत्र करा लिया गया। 30 मई 1987 को इसे पूर्ण राज्य घोषित किया गया।

-- अरुणाचल प्रदेश (1987): 1972 में अरुणाचल प्रदेश को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था। 1987 में इसे पूर्ण राज्य बनाया गया और ईटानगर को इसकी राजधानी घोषित किया गया।

-- मिजोरम (1987): 20 फरवरी 1987 को मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। इससे पहले यह असम का एक जिला था। 1972 में इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया था।

-- छत्तीसगढ़ (2000): एक नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश का पुनर्गठन किया गया और छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया गया।

-- झारखंड (2000): आदिवासी बाहुल्य इस क्षेत्र को 15 नवंबर 2000 को बिहार से पृथक करके अलग राज्य बनाया गया था।

-- उत्तराखंड (2000): उत्तरी उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों को मिलाकर यह राज्य बनाया गया था।

-- तेलंगाना (2014): यह देश का 29वां राज्य था। आंध्रप्रदेश के कुछ जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य तेलंगाना का गठन किया गया था। 2 जून 2014 को यह पूर्ण राज्य घोषित हुआ था।

Hindi Motivational by ANJANI TIWARI : 111282014

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now