Hindi Quote in Motivational by Sunita Bishnolia

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सावित्रीबाई फुले जयंती पर शत-शत नमन! 🙏🙏🙏

महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली, नारी सशक्तिकरण एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता,महान समाज-सुधारिका तथा देश की प्रथम महिला शिक्षिका, कवयित्री, शिक्षा और समानता की प्रबल समर्थक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शत्-शत् नमन!

अंधियारे की रात कठिन
घनघोर घटाएँ अंबर पर
कैसे ढले रात ये काली
भारी चिंता मस्तक पर।

सोच उसकी बड़ी थी
ज्योति मन में जली थी
अंधेरी रात में उसको
लानी खुद ही दिवाली थी
ढलेगी रात ये काली,
छँटेगा ये अंधेरा
खुद पे इतना भरोसा था
लाई वो खुद सवेरा।

बहुत मंज़िल कठिन थी
मगर वो भी अटल थी
अशिक्षा के सघन तम में
जोत उसको जलानी थी
मन का डर छोड़कर पीछे
कलम का ले सहारा
बनी वो शिक्षिका करके
रुढियों से किनारा।

भेद ना देख सकती थी
सभी को सम समझती थी
मिटाने भेद मध्य का
वो आगे बढ़ गई थी।
दुखी बीमार की माँ बन
देती सबको सहारा
खुद पे इतना भरोसा था
लाई वो खुद सवेरा।
नारी शिक्षा के सूरज को
धरती पर उतारा।।
सुनीता बिश्नोलिया

Hindi Motivational by Sunita Bishnolia : 111852738
New bites

Good morning

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now