हिंदी-दोहे बिषय- लाठी
लाठी के गुण जानिए,लाठी है अनमोल।
तेल पिलाकर जाइए,कहीं बोलने बोल।।
लाठी वाले का रहा,सदा भैंस अधिकार।
यही कहावत सत्य है,#राना करे विचार।।
लाठी भी है आसरा,बूड़े जाने मोल।
चलते उसको टेककर,बोलें मन के बोल।।
लाठी पर जब खेत में, देते पुतला टाँग।
पास न आते ढ़ौर तब,चल जाता है स्वाँग।।
लाठी सीधा शस्त्र है,लेना इसको मान।
#राना अवसर पर बजे,कर के खट-खट गान।।
***
✍️ राजीव नामदेव"राना लिधौरी"
संपादक "आकांक्षा" पत्रिका
संपादक-'अनुश्रुति'त्रैमासिक बुंदेली ई पत्रिका
जिलाध्यक्ष म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़
अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
नई चर्च के पीछे, शिवनगर कालोनी,
टीकमगढ़ (मप्र)-472001
मोबाइल- 9893520965
Email - ranalidhori@gmail.com