मुझे पता है तुम्हारा वक्त बहुत कीमती है...
पर क्या तुम्हें पता है
वक्त सभी का कीमती होता है...
पर...
हम अपने वक्त की कीमत भूल जाते हैं
जब बात किसी ऐसे इंसान की आती है
जो जिंदगी में सबसे खास हो....
ऐसा नहीं है...
कि अगर उसे जरूरत से ज्यादा वक्त दिया जा रहा है तो...
हमें बेकार ही समझ लिया जाए...
यह तो बात है अपनी अपनी सोच की
और अपने अपने जज़्बातों की...
किसके दिल में, किसके लिए
कितनी जगह है.....