फिर अंजान हो गए..
पहले बात हुई,
फिर दोस्ती हुई,
फिर मुझे उससे मोहब्बत हुई,
मोहब्बत फिर इतनी गहरी हुई आंखों से आंसुओं की बारिश हुई,
जीना फिर उसके बगैर मुश्किल हुआ,
मुझे उस शख्स की ऐसी आदत हुई,
फिर वो हमारे लिए जान हो गए,
वो ये जान कर हैरान हो गए,
फिर उन्हें एहसास हुआ ये सब सही नहीं,
ये सब सुन कर हम बे-जान हो गए,
बात जहां से शुरु हुई थी
फिर वही खत्म हुई..
हम दोनो एक दूसरे के लिए एक बार फिर अंजान हो गए..!!