मैं थोड़ी खुदगर्ज बनूँगी
मंदिर की चौखट पर बेटा होने का धागा बांधूंगी।
नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं बेटी मुझे बोझ लगेगी।
बस किसी बाप के कलेजे के टुकड़े को नाजों से रखूंगी।
धारा -498 का मैं विरोध करूंगी
लड़की के पिता को कर्जदार होने से बचाऊंगी।
किसी के पराये धन को अपने घर में वैभव लक्ष्मी का दर्जा दूंगी।
उसके आने से मेरे घर का आंगन सूना ना रहेगा।
रसोईघर में अन्नपूर्णा वास करेगी
दो कुलों की वो शान बनेगी।
थोड़ी मॉडल सास मैं बनूंगी, funny reels उसके साथ share करूंगी।
उसके आने से मेरा पद बढ़ जाएगा
मैं मां से सास बन जाऊंगी।
अपने बेटे का सौदा करके अपने लिए बहू के रूप मे बेटी लेकर आऊंगी।।
✍️ अंतिमा 😊