Hindi Quote in Poem by chanchal

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मैं दुर्गा, मैं ही अंबा हूँ,
मैं ही महाकाली, मैं ही जगदंबा हूँ।

पर तुम मेरी मजबूरियाँ सुनो,
एक नहीं, अनगिनत कहानियाँ सुनो।

मैं जोर से हँस भी सकती नहीं,
मैं बाहर टहल भी सकती नहीं।



मेरे होंठों पर मरुस्थल की खामोशी है,
मेरी आँखों में सपनों की नाकामी है।

तुलसी के क्यारे में सिमट कर रह गई,
अपनी ही अस्मिता की प्यास मैं सह गई।

जो आग मुझमें दुनिया को जला सकती है,
वही आज मेरी आँखों में आँसू बनकर बह गई।
शक्ति का प्रतीक मानी जाने वाली नारी, जब अपने ही घर में एक कैदी बन कर रह जाए, तो वह 'देवी' नहीं, एक 'अनकही टीस' बन जाती है। क्या आज भी नारी की मर्जी उसके अपने वजूद से ज्यादा मायने रखती है? अपने विचार कमेंट्स में रखें। 🥀

  #NariShakti #Womanhood #DeepPoetry #SocialReality #HindiQuotes #AdhooriKahani #SelfExpression #WomanEmpowerment

Hindi Poem by chanchal : 112026150
New bites

Good Night 🌃

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now