मुक्ति की चाह नहीं केवल शब्दों में,
जीवन को तपाकर सोना बनाना होगा।
हरि-शिव के पथ पर चलकर,
मानव को मानवता निभाना होगा।"
मुक्ति शब्दों से नहीं, साधना से मिलती है।
भक्ति भावों से नहीं,समर्पण से खिलती है।
शिव का पथ कल्याण का पथ है,
जो स्वयं को और जग को जोड़ता है।
🕉️ हर हर महादेव 🕉️
🔱 ॐ नमः शिवाय 🔱
- Kaushik Dave