Hindi Quote in Poem by shekhar kharadi Idriya

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

असमर्थ

न मैं महलों का राजा
न मैं खानदानी रईसज़ादा ,
न मैं इश्क़ में बातूनी
बस मैं सीधा-साधा ,
इक लेखक, कवि
कलम का पक्का पूजारी ,
रचना का सच्चा जोहरी
तलाश है मुझे कहानी की,
खोज है मुझे काव्य की
इस कलयुग के पाषाण हृदय में
किन्तु असमर्थ हूंँ !
उनकी असहनीय, अकल्पनीय
राक्षसी वृत्ति जानकर ,
अब मेरी दृढ़ शब्द रचना भी
शून्य, मौन, एकांत में ,
क्षण-क्षण कंपकंपाती रहीं
कण-कण धूमिल हुई ,
तुच्छ विचारधारा...
पूर्ण क्षतिग्रस्त होकर ,
मन-मस्तिष्क से ,
पतझड़ की तरह झड़ गई
पुष्प की तरह सूख गई
ऋतुचक्र की प्रक्रिया में ,
शुद्ध रुप से पुनजीर्वित होने ।।


©®- शेखर खराड़ी,
तिथि -२६-९-२०२५

Hindi Poem by shekhar kharadi Idriya : 112037434
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now