चलो इस विषय में आज कुछ हटके लिखते हैं।
विषय में ही सही विषय से थोड़ा कटके लिखते हैं।
तूफान के आने से पहले रहती कितनी शांति हैं।
कितना ही समझालो दुनियां वालों को दुनियां कहां मानती है।
करेगें लोग वो ही जो उनके मन में आएगा।
तूफान के भयानक परिणाम देखने के बाद कहां जायेगा।
चेतावनी दी है तो सतर्क हो जाना चाहिए।
हमें वक्त रहते हर एक मुश्किल से लड़ना आना चाहिए।
अगर अपना खो देगें सब कुछ तो कहा जायेंगे।
बाद में झूठी उम्मीद लेकर कहां हाथ फैलाएंगे।
इसलिए ये तूफान सिर्फ एक चेतावनी है
सीख लो जीना,, ये दुनियां बहुत जालिम और डरावनी है