Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

चौपाई - सतगुरु महिमा

आओ सतगुरु सुमिरन कर लें।
सतगुरु का पूजन हम कर लें।।
जीवन को निर्द्वंद्व बनाएं।
सतगुरु ऐसी राह दिखाएं।।

सतगुरु जो भी राह दिखाएं।
आँख मूँद उस पर बढ़ जाएं।।
शिकवा और शिकायत तेरी।
सतगुरु शरण डाल दे ढेरी।।

जिसने महिमा सतगुरु जानी।
वो ही बन जाता है ज्ञानी।।
उसकी बनती राम कहानी।
जिसको कहते मुनिजन वाणी।।
*****
चौपाई -हिंदी
********
विश्व दिवस हिंदी का आया।
फिर अपना संदेशा लाया।।
समझ नहीं पाते हम माया।
बस इसका माखौल उड़ाया।।

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112014079
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now