भगवान, तेरा भगवान कौन होगा?
कहीं तो होगा, जहां तू मौन होगा
कोई तो होगा, जो तुझे झूठे ख़्वाब देता होगा
कोई तो होगा, जिसे तू हिसाब देता होगा
मेरी जिज्ञासा बस इतनी है,
क्या वो तुझे जवाब देता होगा?
मंदिर मस्जिद जैसा,
तेरे ईश्वर का भी घर है क्या
भगवान, तुझे जन्नत और दोज़ख का डर है क्या
तू रोमांच में आकर कभी तो इंसान बना होगा
मुझे तो लगता है भगवान की तलाश में
भगवान बन होगा।
नोट - एक सवाल मेरे भगवान से