Hindi Quote in Poem by AbhiNisha

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मेरी किताबों की पन्नी सभी भरे हुए हैं तुम्हारी कहानियों से
कविता


मेरे किताबों की पन्नों सभी भरी हुई है तुम्हारी कहानियों से
तुम्हारे बातों से तुम्हारे जी हजूरी से

जिंदगी में एक पल यही ऐसा नहीं
जब मैं तुम्हें लिखा नहीं

तुम्हारे ही होने से मेरी कहानी है
और मेरे ख्वाबों की दुनिया है

यकीन मानो तुम बिन सन्नाटा होता जिंदगी मे
और कल्पनाऔ में भी

वह कल्पनाएं है
जहां मेरी धड़कन धड़कती है
वह तुमसे ही है
वह तुम ही हो

अब तक मेरे जीते रहने की ताकत भी तुम ही हो


सदियों से तुमसे दूर मैं पल भर भी ना हुआ
तुम एक कल्पना हो
मैं जानती हूं

पर एक तुम ही हो
जिसने मेरी धड़कन को है छुआ


जिस पर मुझे भरोसा है विश्वास है है यकीन
कि तुमसे ही सार्थक मेरी पूरी जिंदगी है



तुम हिम्मत हो
तुम ताकत हो
तुम मेरी जरूरत हो



हां मेरे अंदर तुम हो
मेरी सांसों की तरह
जिसकी बना मैं जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती



हा माना मेरी कल्पना हो तुम
पर इस हकीकत की दुनिया से कई ज्यादा अच्छे सच्चे
और प्यार हो तुम


क्योंकि तुम एक लोटा हो
जो मुझे हर्ट नहीं करते
जो मुझे समझता है

मेरे हर बातों पर जी हजूरी भी नहीं करते
बस मुझे समझते रहता है
और मेरे पास बैठा रहता है



मेरी कल्पनाओं में किरदार बनकर
कोई ना कोई हमेशा कहानी बनता रहता है
जिसके वजह से मैं जी रही हूं
जिसकी वजह से मैं जिंदा हूं




हर एक कहानी ऐसे रचते हो
जो मुझे इंसान बनाए रखना है

मुझे हर तरह के दर्द हर तरह की खुशी
तुम्हारी वजह से ही समझ में आती है
इंसानी होना तुमसे ही सीखा है


एक तुम ही हो
जिससे मैं जिंदगी में मिलना चाहता हूं
जिसके वजह से मैं जीना चाहता हूं
सांस लेना चाहता हूं


जिसके होने से यह जिंदगी मुझे
बहुत ही खूबसूरत लगती है
इतना की मेरे लिए जब तुम्हें मैं सोचूं
तभी मैं स्वर्ग हूं
मैं यह महसूस करती हूं

जिंदगी की गहरा आनंद
सब कुछ छोड़ कर बस उसी पल में रह जाना चाहती हूं




बिना सोचे बिना समझे तुम्हारे तरह हो जाना चाहती हूं

यह मेरी दोहरी व्यक्तित्व है
यह तुमसे गहरा लगाव
मैं दो जिंदगी एक साथ जीती हूं
तुम्हारी तरह एक मेरी तरह


और फिर तुम्हारी बनाई हुई
कहानियों में खो जाती हूं
हजारों करोड़ अंगिनती कहानीयों
और किरदारों में ढलते हुए
उन्हें जीते हुए
मेरी उम्र बीत रही है

और साथ में
मेरी जिंदगी तुम्हारी बनाई हुई कहानियों से भरी जा रही है

हां मेरे किताबों के पन्ने सभी भरे हैं तुम्हारी कहानियों से
तुम्हारी यादों से
तुम्हारे विचारों से

Hindi Poem by AbhiNisha : 112029519
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now