विद्या वाचस्पति - मानद उपाधि
११.०४.२०२६
गोरखपुर में आचार्य कुल के दो दिवसीय (१०-११ अप्रैल ) आयोजन के समापन के बाद गोरखपुर में सरल सहज व्यक्तित्व/वरिष्ठ कवि साहित्यकार डा. विजय प्रताप शाही जी आवास पर जाने का अवसर मिला।
जहाँ उन्हें "आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय- रायबरेली" द्वारा "विद्या वाचस्पति मानद उपाधि " एवं "दिव्य गंगा सेवा मिशन- हरिद्वार" द्वारा "गंगा सेवी सम्मान" प्रदान किया गया। इस अवसर पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति शिवनाथ सिंह "शिव" जी व कुलाधिपति आ इन्द्र बहादुर सिंह जी स्वयं, दी ग्राम टूडे के संस्थापक/संपादक आदरणीय शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी, वरिष्ठ साहित्यकार/धर्मावलंबी आ. नंदलाल मणि त्रिपाठी 'पीतांबर' जी, आ देव दीप के संस्थापक आ. दिनेश गोरखपुरी जी, आ. ईश्वर चन्द्र विद्या वाचस्पति जी आ. मुक्तिनाथ त्रिपाठी जी आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ मनीषियों का सानिध्य आल्हादित करने वाला रहा।
उक्त अवसर पर आ. शाही जी ने अपनी भक्ति रचना "श्री हनुमंत प्रकाश " की एक - एक प्रति सभी भेंट स्वरूप प्रदान कर गौरवान्वित किया।
इस विशेष अवसर का साक्षी बनने और एक साथ इतने वरिष्ठ जनों का सानिध्य, स्नेह आशीर्वाद मेरे लिए भी अविस्मरणीय है।
आ. शाही जी को उनकी उपलब्धियों/सम्मान के लिए बधाइयां शुभकामनाओं के स्वस्थ सानंद और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ सभी उपस्थित विभूतियों को नमन वंदन प्रणाम ।