कुछ महिलाएं...😒
*कुछ महिलाएं होती हैं अक्सर दूसरो के घरों में तांकझांक करने की शौकीन।👀
*इन्हे शौक होता है किसी के घर की निजी बातें जानने के बाद उन्हें पूरे मोहल्ले में चटखारे लेकर सुनाने का।
इन्हे शौक होता है इधर की बातें उधर करने का। एक दूसरे के प्रति मन में जहर घोलकर उनमें मनमुटाव पैदा करने का।
*इन्हे शौक होता है अपनी जिंदगी को छोड़कर दूसरों की जिंदगी में झांकने का।
बात अगर अधूरी पता चले तो आधी अपनी मर्जी से ही जोड़कर पूरी कर देती हैं ये कुछ महिलाएं।
*बिना किसी के सम्मान और प्रतिष्ठा की चिंता किए स्वयं निर्णय लेकर उनके बारे में अफवाह फैलाने की शौकीन होती है ये कुछ महिलाएं।
*खुद के दुख से कम, दूसरों के सुख से ज्यादा दुखी होती है ये कुछ महिलाएं।
*अपने काम से काम रखना तो जानती ही नही है ये कुछ महिलाएं।
*लेकिन ये कुछ महिलाएं भूल जाती है "कर्म" का हिसाब।
आज अगर ये किसी का तमाशा बनाएंगी तो कल को लोग इनके घर के तमाशे भी जरूर देखेंगे।
*ऐसी महिलाओं से सावधान रहें। इनसे व्यवहार इतना ही बनाएं जितने के ये लायक होती हैं। ज्यादा व्यवहार आपको भारी पड़ सकता है।🙂🙌
✍️jyoti_ngh

Hindi Blog by Jyoti Prajapati : 111896787

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now