छठ पूजा.....


छठी मइया का पावन है ये व्रत,
हर दिल में जगाए भक्ति का सूरत...
सूरज की पूजा, जल का श्रृंगार,
धरती पर सजता भक्ति का त्यौहार....

नदी के तट पर उमड़ी है भीड़,
सूरज को समर्पित हर मन की पीर....
सूप में फल-फूल और ठेकुआ का मान,
श्रद्धा से जुड़ा है इस पर्व का गान....

निर्जला व्रत, संकल्प कठोर,
अपनों की खुशियों का हर पल ख्याल...
संध्या का अर्घ्य, उगते सूर्य का मान,
माता देती हैं सभी को वरदान....

छठी मइया का आशीर्वाद अपार,
सुख-समृद्धि का होता संचार...
प्रकृति के संग ये पूजा का रंग,
हम सभी में भरता नयी उमंग...

गूँज उठे घाटों पर जब छठ के गीत,
सजता है जीवन में प्रेम और प्रीत....
सूरज की रश्मियाँ करें आशीर्वाद बरसात,
छठी मइया करें सबकी मन्नतें पूरी हर बार....

Hindi Poem by M K : 111957210

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now