मैंने सोचा
ऊपर सुख है
फिर सोचा नीचे सुख है।
मैंने सोचा
शहर में सुख है
फिर सोचा गाँव में सुख है।
कभी सोचा इस मोड़ पर सुख है
कभी सोचा उस क्षण में सुख है,
गति में देखा ,मति में देखा
मैंने सोचा धन में सुख है
फिर पाया मन में सुख है।

*** महेश रौतेला

English Poem by महेश रौतेला : 111975451

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now