ॐ नमः शिवाय
शुभ स्वप्न संकेत
आदमी आमतौर पर सपने देखता है। साथ ही कुछ सपने देखकर वह खुशी का अनुभव करता है तो कुछ सपने देखकर वह भय का अनुभव करता है। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने सिर्फ मन की कल्पना नहीं होते, बल्कि कई बार वे भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत भी देते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक कुछ खास चीजों का सपना देखना बेहद शुभ माना जाता है। खासकर अगर सपने में बारिश, घोड़ा या कुछ विशेष प्रतीक दिखाई दें, तो आने वाले दिनों में शुभ समाचार, आर्थिक उन्नति और सफलता के योग बन सकते हैं। साथ ही धन में वृद्धि के संकेत मिलते हैं।
आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में।
1. सपने में बारिश देखना
स्वप्नशास्त्र शास्त्र के मुताबिक सपने में बारिश देखना सकारात्मक माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके अटके हुए कार्य बन सकते हैं। साथ ही नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। यदि बारिश के साथ इंद्रधनुष भी दिखे, तो यह और भी ज्यादा शुभ संकेत माना जाता है।
2. सपने में घोड़े को देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में घोड़ा देखना शक्ति, ऊर्जा और प्रगति का प्रतीक है। वहीं सपने में सफेद घोड़ा दिखना सफलता और सम्मान का संकेत माना जाता है। साथ ही सपने में दौड़ता हुआ घोड़ा करियर ग्रोथ की ओर इशारा करता है। वहीं अगर सपने में आप खुद को घोड़े की सवारी करते हुए देखते हैं तो कार्य स्थल पर आपकी पद- प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है।
3. सपने में मंदिर का दिखना
सपने में मंदिर देखना ईश्वरीय कृपा का संकेत माना जाता है। साथ ही आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। वहीं परिवार में सुख-शांति रहेगी। आने वाले दिनों में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आप खुद को मंदिर में पूजा करते देखें, तो यह विशेष रूप से शुभ फलदायी माना जाता है।
4. सोना या आभूषण देखना
सपने में सोना, आभूषण या खजाना देखना समृद्धि का प्रतीक है। साथ ही आने वाले दिनों में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। वहीं अगर आपका पैसा फंसा हुआ था तो वो मिल सकता है। वहीं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
5. पेड़ पर चढ़ते हुए देखना
सपने में अगर आप खुद को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको करियर और कारोबार में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। तरक्की हो सकती है। वहीं कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
आपका अपना
आचार्य दीपक सिक्का
संस्थापक ग्रह चाल कंसल्टेंसी