हर मोहरा दुश्मन नहीं होता...
कुछ मोहरे बस समय के साथ अपनी जगह बदलते हैं।
नादान लोग सोचते हैं कि राजा तक पहुँचने के लिए पूरी बिसात साफ करनी पड़ती है।
पर असली खिलाड़ी जानते हैं—
राजा को पाने के लिए तलवार नहीं, दिमाग चाहिए।
मैं शतरंज की वो रानी हूँ, जो चाहे तो पूरी बिसात उलट दे...
लेकिन जीत उसे कहते हैं, जब बिना युद्ध के भी राजा तुम्हारे साथ खड़ा हो।