नज़र से दिल तक

(2)
  • 369
  • 0
  • 870

कभी-कभी ज़िंदगी में कोई ऐसा मोड़ आता है जहाँ सबकुछ पहले जैसा रहते हुए भी अचानक अलग लगने लगता है।कहानी है अनाया की — एक मासूम-सी लड़की, जिसके सपनों में सिर्फ़ एक ही ख्वाब था — डॉक्टर बनने का। किताबों और मेहनत के बीच उसकी दुनिया बिल्कुल सीधी-सादी थी।और फिर… उसकी ज़िंदगी में आया राज।राज, उसका सीनियर… जो पढ़ाई में इतना डूबा हुआ था कि उसके लिए कॉलेज, क्लासेज़ और किताबों के अलावा कुछ था ही नहीं। लेकिन कहते हैं न, दिल की धड़कनों पर किसी का वश नहीं चलता।अनाया ने उसे पहली बार देखा तो लगा जैसे वक्त थम-सा गया हो। एक ही नज़र ने उसके दिल पर ऐसा असर डाला, जिसे वो खुद भी समझ नहीं पाई।ये कहानी है उन नज़रों की, जो चुपचाप बहुत कुछ कह जाती हैं…उन ख्वाहिशों की, जो जुबां तक कभी नहीं पहुँचतीं…और उस प्यार की, जो नज़र से दिल तक का सफ़र तय करता है।

1

नज़र से दिल तक - 1

कभी-कभी ज़िंदगी में कोई ऐसा मोड़ आता है जहाँ सबकुछ पहले जैसा रहते हुए भी अचानक अलग लगने लगता है अनाया की — एक मासूम-सी लड़की, जिसके सपनों में सिर्फ़ एक ही ख्वाब था — डॉक्टर बनने का। किताबों और मेहनत के बीच उसकी दुनिया बिल्कुल सीधी-सादी थी।और फिर… उसकी ज़िंदगी में आया राज।राज, उसका सीनियर… जो पढ़ाई में इतना डूबा हुआ था कि उसके लिए कॉलेज, क्लासेज़ और किताबों के अलावा कुछ था ही नहीं। लेकिन कहते हैं न, दिल की धड़कनों पर किसी का वश नहीं चलता।अनाया ने उसे पहली बार देखा तो लगा जैसे वक्त थम-सा ...Read More

2

नज़र से दिल तक - 2

अगले कुछ हफ़्ते अनाया के लिए नए अनुभवों से भरे रहे। कॉलेज की क्लासें, असाइनमेंट्स और प्रैक्टिकल्स का दबाव सब पर था, मगर उसके दिल में कहीं एक कोना हमेशा राज के लिए ही धड़कता था। सुबह से शाम तक उसकी नज़रें जैसे अनजाने ही राज को तलाशने का बहाना ढूँढतीं। चाहे कैंटीन का कोना हो या लाइब्रेरी का हॉल, भीड़ में उसका चेहरा देखते ही अनाया का दिन बन जाता।राज वैसे ही था—गंभीर, अनुशासन में रहने वाला और हर काम को perfection से करने वाला। कैंपस में सब उसकी इज़्ज़त करते थे, लेकिन उसकी दुनिया बस किताबों और ...Read More

3

नज़र से दिल तक - 3

कैंपस की रौनक अब धीरे-धीरे सबके लिए सामान्य हो रही थी। नए दोस्त, नए assignments और नए experiences — दिन किसी न किसी के लिए यादगार बन जाता। लेकिन अनाया के लिए सबसे यादगार हर वो पल था जब उसकी नज़र राज पर पड़ जाती।राज अब भी वही था — सीरियस, अपने subjects में खोया हुआ और seniors की तरह हर किसी की मदद करने वाला। उसके आसपास हमेशा एक हल्की-सी distance रहती, जैसे वो दुनिया से जुड़ा भी है और अलग भी। शायद यही रहस्य, यही खामोशी अनाया को और गहराई से उसकी ओर खींचती जा रही थी।लाइब्रेरी ...Read More