हाईकू
1 )
श्रापित चंदा
टूक-टूक झरता
व्याधित तन
2 )
गिरा मावठा
माघ सिसक रहा
आशा धूमिल
3 )
किनारे छोड़
लहरें बह रहीं
एकाकी मन
4)
अंधेरी रात
टिमटिमाता लट्टू
आशा किरण
5 )
पनाह पाती
निशा के आँचल में
डरी सड़क
6 )
फ़िसल गई
रफ़्ता रफ़्ता ज़िंदगी
वक़्त की रेत
7 )
सघन मेघ
आच्छन्न पुनः रवि
शाश्वत बैर
8 )
गिरा कलश
रोली पग उकरे
श्री आगमन
9 )
पौष की भोर
तुहिन कण फैले
अलाव बुझे
10 )
छितरे बीज
वसुधा मुस्कुराई
गोद है भरी
11 )
शुष्क बयार
मंथरित विचार
कलम मौन
शशि बंसल गोयल