विश्व जगत-उत्साह देखिए...
विश्व जगत-उत्साह देखिए।।
भारत की अब थाह देखिए ।।
सभी देश में छाया भारत।
बने दिलों की चाह देखिए।।
कहते अर्थव्यवस्था चौथी।
शत्रु देश की डाह देखिए।।
दर-दर भटके पाकिस्तानी।
लगी पेट में दाह देखिए।।
जग-बाजार खुला अब ऐसा
लगी-कतारें राह देखिए।।
अमरीका ने करवट बदली।
जग में भारत शाह देखिए।।
भारत की संस्कृति ही ऐसी।
गूँज उठी है वाह देखिए।।
मनोजकुमार शुक्ल 'मनोज'
12/2/26