horror Quotes in Hindi, Gujarati, Marathi and English | Matrubharti

horror Quotes, often spoken by influential individuals or derived from literature, can spark motivation and encourage people to take action. Whether it's facing challenges or overcoming obstacles, reading or hearing a powerful horror quote can lift spirits and rekindle determination. horror Quotes distill complex ideas or experiences into short, memorable phrases. They carry timeless wisdom that often helps people navigate life situations, offering clarity and insight in just a few words.

horror bites

#hindi #bookreview #horror




किताब: मुर्दाघर
लेखक: साबिर खान
पब्लिकेशन:शोपिजियन
कीमत:२२१₹



मुर्दाघर लेखक साबिर खान द्वारा लिखी एक किताब मुर्दाघर सस्पेंस और हॉरर से भरपूर कहानी बयाँ करती है।किताब के नाम को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है की किताब की कहानी किसी मुर्दाघर यानी कि स्मशान के आसपास बुनी गई होगी।।

लेकिन यही लेखक का खेल है किताब की कहानी मुर्दाघर के आसपास बुनी तो है लेकिन यहाँ मुर्दाघर कोई स्मशान नही बल्की मुर्दाघर नामक एक किताब है ।
बीरबल नामक एक लेखक जो अपनी हॉरर कहानियों के लिए मशहूर था। उसे अपने रीडर्स को किसी नये तरीके से कहानी कहने के लिए एक असली प्रेतात्मा से अपनी किताब लिखवाने का विचार आया। जिस के बाद अपनी प्रेमिका लावण्या की मदद से वो एक ऐसे तांत्रिक से मिलता है जो पहले एक किसान होता है लेकिन जीवन में घटी दुःखद घटना के कारण वह तांत्रिक बन जाता है।

बावला नामक इस तांत्रिक के घर से शुरू होती है एक खौफनाक, रहस्यमय कहानी। एक बिना सिर और सीने पे बड़ी सी आंख वाला बेहद डरावना खबीस जो इस किताब का सूत्रधार बनता है और शुरू करता है एक खूनी खेल।

अब वो खबीस कौन है? और बावला किसान से तांत्रिक क्यों बना? वह जानने के लिए और खूनी खेल का रहस्य समझने व उसका मजा लेने के लिए तो आपको किताब पढ़नी होगी।

कहानी का वर्णन इतने अच्छे से किया गया है की कहीं भी सिकवन्स से हटता हुआ नही लगेगा।चाहे वो बावला के घर के कमरे में छोटे बच्चो के कटे हुए शरीर हो या कोई और घटना।किताब के हर नए चेप्टर में एक नई कहानी है। खबीस का नया मोहरा है ,और एक नया किरदार है।

इस के अलावा कहानी में किरदार के नाम बेहद रोचक है जैसे की मुमकिन , जो की कहानी में इंस्पेक्टर की बीवी का नाम है।ऐसा शायद ही कोई सोच सकता है। बीरबल जिस नाम को लोग बुद्धिमता के तौर पर देखते है, उसको कहानी में एक ऐसा लेखक बताया जिसके पागलपन की वजह से कई लोगो की जान गई और तो और उसका जीवन भी खतरे में आ गया।

किताब मे नापसंद करने जैसा कुछ भी नही है। बस कहानी के अंत को लेखक ने ऐसा मोड दिया है जैसे लगता है लेखक अभी इस पर एक और किताब लिखना चाहते हो। कहानी मुझे बेहद पसंद आई। आपको भी जरुर पसंद आयेगी। तो आज ही आर्डर करे शोपिजन प्लेटफार्म से।

-divyamodh96(diya's poetry)

Another interesting story 😍😍
in hindi

#कौन हैं?
#horror

https://youtu.be/wuhhmKgdEqQ

            सब लोग मंदिर पहुंच गए थे। मंदिर दोसो साल पुराना था, लेकिन एकदम नया ही दिख रहा था। मंदिर की शिल्पकला अद्भुत थी। मंदिर के प्रवेशद्वार पर दोनो तरफ एक एक शेर की मूर्ति रखी गई थी। मंदिर की तीन मंजिलें थीं। मंदिर के ऊपर 'जय चामुंडा मां' लिखी ध्वजा हवा में लहरा रही थी। निजमंदिर में मां चामुंडा की दो मुखी प्रतिमा स्थापित की गई थी। माँ के चेहरे पर अपार चमक थी। माँ को आज हरे रंग की चुनरी चढ़ाई गई थी। माँ को श्रृंगार भी शानदार किया गया था।

आगे क्या होगा? जानने के लिए पढ़िए... रात

#रात #KevalMakvana
#Horror #Romance #Travel
#Ravi #Sneha

Story Link :- https://www.matrubharti.com/book/19913681/raat-6

         બસ આગળ વધી રહી હતી. ડ્રાઈવરે અચાનક બસ રોકી દીધી. પ્રોફેસર શિવ બોલ્યા, "ડ્રાઇવર! બસ કેમ રોકી દીધી? ફરી પાછું શું થયું?" ડ્રાઈવર બોલ્યો, "સાહેબ! અહીંથી બસ આગળ નહીં જાય. આગળ રસ્તો કાચો અને સાંકડો છે." દાદા બોલ્યા, "હા, હવે બસ આગળ નહી જઈ શકે. આગળ રસ્તો કાચો અને સાંકડો છે, બંને તરફ ખેતરો છે." પ્રોફેસર બોલ્યા, "Ok. ચાલો, બધા બસમાંથી નીચે ઉતરી જાવ. અહીંથી આગળ ચાલીને જવાનું છે."

આગળ શું થશે? જાણવાં માટે વાંચો... રાત-5

#રાત #KevalMakvana
#Horror #Romance #Travel
#Ravi #Sneha

Story Link :-
https://www.matrubharti.com/book/19913679/raat-5

         बस आगे बढ़ रही थी।  ड्राइवर ने अचानक बस रोक दी।  प्रोफेसर शिव ने कहा, "ड्राइवर! आपने बस को क्यों रोका? फिर से क्या हुआ?"  ड्राइवर ने कहा, "साहब! बस यहाँ से आगे नहीं जाएगी। आगे का रास्ता कच्चा और छोटा है।"  दादाजी ने कहा, "हाँ, बस आगे नहीं जा सकती। आगे का रास्ता कच्चा और छोटा है और दोनों तरफ खेत हैं।"  प्रोफेसर ने कहा, "Ok. चलो सब बस से उतर जाओ। हमें यहाँ से आगे चल के जाना होगा।" 

क्या होगा आगे? जानने के लिए पढ़िए... रात

#रात #KevalMakvana
#Horror #Romance #Travel
#Ravi #Sneha

Story Link :-https://www.matrubharti.com/book/19913678/raat-5

होली के दुसरे दिन सब स्वर्णापुर गांव में स्थित 200 साल पुराने चामुंडा माता के मंदिर जा रहे थे। रास्ते में बस अचानक बंध हो गई। एक दादाजी मंदिर का रस्ता दिखाने के लिए उनके साथ गए थे, उन्होंने बस से नीचे उतर के जो देखा; वो देखकर दादाजी आश्चर्य में पड गए।

दादाजी ने क्या देखा होगा, जानने के लिए पढ़िए... रात

#रात #KevalMakvana
#Horror #Romance #Travel
#Ravi #Sneha

Story Link :- https://www.matrubharti.com/book/19912754/raat-4

कॉलेज में से एक प्रोजेक्ट बनाने के लिए छात्रों को स्वर्णापुर नाम के एक गांव में ले जाया जा रहा था। छात्रों की बस जंगल में से गुजर रही थी। पूनम की रात थी। आकाश में सोलह कलाओं से खीला हुआ चाँद अपनी रोशनी बिखेर रहा था। बस में कोई दोस्तों या सहेलियों से मस्ती कर रहा था, तो कोई गीत गा रहा था। स्नेहा नाम की एक लड़की बस में अपनी सहेलियों से बातें कर रही थी और उसके सामने की सीट पर बैठे हुए एक रवि नाम के लड़के को देख रहीं थीं। कान में हेडफोन लगा के म्युजिक सुनते हुए रवि भी स्नेहा को देख रहा था। अचानक ही बस बंद हो गई। सब छात्र बस से नीचे उतर गये। जब ड्राइवर ने चेक किया तो बस में कोई भी प्रोब्लेम नहीं थी। प्रोफ़ेसर शिवने सब को वापस बस में बैठने को कहा। सब छात्र बस में बैठ गये। स्नेहा अपनी सहेलियों से बातें कर रही थी तब उसे ऐसा लगा कि अचानक ही बस की बहार कुछ बहुत तेजी से गुजर रहा था। स्नेहा बस की खिड़की से बाहर देखती है। बहार कुछ भी नहीं था। स्नेहा अपना वहेम है ऐसा मान के वो फिर से अपनी सहेलियों से बातें करने लगती है। थोड़ी देर बाद बहार से कुछ डरावनी आवाज आई, स्नेहाने जब खिड़की से बाहर देखा तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गई।.............

स्नेहाने बस की बहार क्या देखा होगा ? जानने के लिए पढ़िए... रात

#रात #KevalMakvana
#Horror #Romance #Travel
#Ravi #Sneha

Story Link :- https://www.matrubharti.com/book/19912753/raat-3

भाग 1 में आपने देखा की स्नेहने एक सपना देखा, जिसमे वो रवि को वेलेंटाइन डे पर मिल रही थी। वहा किसी शेतानी शक्तिने उनको जुदा करने की कोशिश की। स्नेहा कॉलेज गईं। वहा प्रोफेसर शिवने बताया कि एक प्रॉजेक्ट बनाने के लिए सबको तीन महीने के लिए स्वर्णापुर नाम के एक गांव में जाना होगा।

क्या होगा स्वर्णापुर गांव में? जानने के लिए पढ़िए... रात

#रात #KevalMakvana
#Horror #Romance #Travel
#Ravi #Sneha

Story Link :- https://www.matrubharti.com/book/19912752/raat-2

नमस्ते!

मेरे हिंदी वाचकों के लिए में लेकर आया हूं, रात (हिंदी अनुवाद)। भाग 1 आज प्रकाशित हो चुका है। आगे के भाग जल्द ही प्रकाशित किए जायेंगे। तो जुड़े रहिए मेरे साथ और पढ़िए "रात"।

ये कहानी है रवि और स्नेहा की। रवि और स्नेहा एकदूसरे को पसंद करते है, लेकीन कोई ऐसी शैतानी शक्ति है जो उनको एक नही होने देना चाहती। क्या रवि और स्नेहा एक हो पाएंगे? और कौन है वो शैतानी शक्ति, जो रवि और स्नेहा को एक नही होने देना चाहती? जानने के लिए पढ़िए... रात।

#रात #KevalMakvana
#Horror #Romance #Travel
#Ravi #Sneha

Story Link :- https://www.matrubharti.com/book/19912728/raat-1