Hindi Quote in Poem by RTJD

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जीवन एक युद्ध मैदान ही तो है!
कुछ यहाँ लड़ते हैं,
कुछ समझौते करते हैं।
कुछ खुद के लिए लड़ते हैं,
कुछ दूसरों के लिए मरते हैं।


जीवन एक युद्ध मैदान ही तो है!
कुछ भाग जाते हैं युद्ध मैदान छोड़कर,
कुछ मृत्यु से भी भिड़ जाते हैं घुटने टेककर।
कुछ लड़ते हैं तीर-तलवारों से,
कुछ लड़ते हैं अपने विचारों से।


जीवन एक युद्ध मैदान ही तो है!
कुछ यहाँ रणनीति बनाते हैं युद्ध की।
कुछ को जीत से फर्क नहीं पड़ता,
नहीं फर्क पड़ता कौन जीतेगा या हारेगा।
केवल लड़ते हैं, क्योंकि वे लड़ना जानते हैं।


जीवन एक युद्ध मैदान ही तो है!
कुछ यहाँ जीतते हैं, कुछ हारते हैं,
कुछ जीतकर हारते हैं,
कुछ हारकर जीतते हैं।
हार-जीत के मायने क्या हैं?
कुछ सीखते हैं, कुछ सीखते दिखते हैं।


जीवन एक युद्ध मैदान ही तो है!
कुछ गरजते हैं आंधी बनकर,
कुछ बहते हैं दरिया की तरह।
कुछ घातक सन्नाटे की तरह,
कुछ बरसते हैं आंसू बनकर।


जीवन एक युद्ध मैदान ही तो है!
कुछ यहाँ कृष्ण हैं, कुछ अर्जुन।
कुछ सारथी बनकर राह बताते,
कुछ स्वार्थी होकर राह बनाते,
कुछ रह जाते हैं वीरान बनकर।


जीवन एक युद्ध मैदान ही तो है!
जीवन एक युद्ध मैदान ही तो है!

Hindi Poem by RTJD : 112020979
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now