अफ्रीका महादेश के मध्य में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल 'कांगो रेन फॉरेस्ट' है। इन घने हिस्सों में सूर्य की एक फीसदी रोशनी ही जमीन तक पहुंच पाती है। इस जंगल में पांच नेशनल पार्क हैं, जिन्हें यूएन विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है। इस जंगल को दुनिया का अकेला जंगल माना जाता है, जहां तीनों तरह के गुरिल्ला रहते हैं।


अफ्रीका महादेश के मध्य में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल है। ये जंगल अफ्रीका के कांगो देश में आता है। इसे 'कांगो रेन फॉरेस्ट' कहा जाता है। इस जगंल की सबसे खास बात ये है कि यहां हमेशा बारिश होती रहती है। इन घने हिस्सों में सूर्य की एक फीसदी रोशनी ही जमीन तक पहुंच पाती है। यहां औसतन 58 इंच बारिश हर वर्ष होती है। दुनिया का सबसे बड़ा जंगल अमेजन रेनफॉरेस्ट है।




मध्य अफ्रीका में स्थित 'कांगो रेन फॉरेस्ट' 23 लाख 45 हजार वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला है। अपना देश भारत लगभग 32 लाख 87 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला है। यानी अपने देश के लगभग 75 प्रतिशत क्षेत्र के बराबर है ये जंगल। दुनिया का सबसे बड़ा जंगल अमेजन रेनफॉरेस्ट 55 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है। यानी अपने देश के क्षेत्रफल से डेढ़ गुना ज्यादा क्षेत्र में है दुनिया का सबसे बड़ा जंगल। 




कांगो रेन फॉरेस्ट का ज्यादा हिस्सा कांगो देश में ही आता है, इसे डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो कहा जाता है। संक्षेप में इस देश को डीआरसी भी कहा जाता है और डीआर कांगो भी। इस जंगल में पांच नेशनल पार्क हैं, जिन्हें यूएन विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है। यानी यह जंगल दुनिया भर के लिए बहुत महत्व रखता है। इस जंगल के बीच से कांगो नदी निकलती है, जिसकी लंबाई 4700 किलोमीटर है। यह नदी कांगो देश के अलावा कई और देशों से होकर गुजरती है।




इसे दुनिया की सबसे गहरी नदी का दर्जा प्राप्त है। इस जंगल को दुनिया का अकेला जंगल माना जाता है, जहां तीनों तरह के गुरिल्ला रहते हैं। इस जंगल में बोनोबो भी रहते हैं, जिनके बारे में कहा और माना जाता है कि यह हमसे सबसे अधिक मिलता-जुलता है। इस घने जंगल का काफी हिस्सा ऐसा है, जहां अब तक इंसान नहीं पहुंच पाया है। यहां तक कि इस जंगल में रहने वाले लोग भी इसके काफी बड़े हिस्से तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस जंगल में रहने वाले लोगों को पिग्मी कहा जाता हैं। 



यहां के पुरुषों की औसत लंबाई 4 फीट 10 इंच होती है, जबकि महिलाओं की औसत लंबाई 4 फीट 1 इंच होती है। इस जंगल में 2000 से भी अधिक तरह के जीव रहते हैं। इनमें 450 से अधिक ऐसे जीव रहते हैं, जो अपने बच्चों को दूध पिलाते हैं। 300 से अधिक रेंगने वाले जीव रहते हैं, जैसे कीड़े-मकोड़े, सांप आदि। 200 से अधिक तरह के ऐसे जीव रहते हैं, जो पानी और उसके बाहर दोनों जगह रह सकते हैं। एक हजार से अधिक तरह की चिड़ियां इस जंगल में रहती हैं। यह जंगल 11 हजार से भी अधिक तरह के पौधों का घर है। इनमें से एक हजार से भी अधिक प्लांट सिर्फ इसी जंगल में होते हैं।

-Dangodara mehul

Hindi Blog by Dangodara mehul : 111704698

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now